अमलोह, 21 सितंबर । अमलोह की मनप्रीत कौर बेटी बलजीत सिंह ने पंजाब की पहली ड्रोन प्रशिक्षक बनने का गौरव हासिल किया है। उनके पिता बलजीत सिंह साइकिल रिपेयर का काम करते हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी, वहीं उनकी प्रतिभाशाली बेटी ने खुद को साबित करने की चाहत और जुनून से यह मुकाम हासिल किया। अमलोह पहुंचने पर गांववासियों ने उनका सम्मान किया और लड्डू बांटे गए।
मनप्रीत ने बताया कि वह डाइरैक्टोरेट जरनल ऑफ सिवल ऐवीऐशन से परीक्षा पास करके महिला ड्रोन प्रशिक्षक बनीं और अब पुणे की एक कंपनी में ड्रोन प्रशिक्षक के रूप में काम कर रही हैं, जिसके साथ वह छात्रों को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित भी करती हैं।



