मनसा, 5 नवंबर | सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना में, पंजाब के मनसा जिले में मधुर मिलन पैलेस की छत गिरने से हड़कंप मच गया। यह घटना एक शादी की बारात आने से ठीक पहले हुई, जिससे लगभग 100 लोगों को वहां से जान बचा के भागना पड़ा।
गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटनासथ्ल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी तो कैसे महल के दोनों ओर की दीवारें ढह गईं। परिवार ने राहत व्यक्त की कि ये घटना कुछ घंटों बाद नहीं हुई जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।



