आनंदपुर साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेका। उन्होंने गुरु तेग बहादुर संग्रहालय का उद्घाटन किया और पंज प्यारे पार्क के कामकाज की भी समीक्षा की। उन्होंने ऐलान किया कि कल समाना में एक और टोल प्लाजा बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि हम बैसाखी के एक दिन पहले किसानों को फसल मुआवजा बांटना शुरू कर देंगे।
इसी बीच उन्होंने सरकारी दफ्तरों के अगले महीने से बदले समय पर बोलते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में लोग सुबह जल्दी आ सकेंगे। और अपना काम कर सकेंगे। साथ ही सरकारी कर्मचारी भी अपने घर पहुंच सकेंगे दोपहर को और उनके बच्चे भी स्कूलों से वापस आ जाएंगे, इस प्रकार वे अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे।



