Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर ज़िमनी चुनाव: शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने गुरजंट सिंह कट्टू को किया अपना उम्मीदवार घोषित

Spread the News

चंडीगढ़। जालंधर लोकसभा ज़िमनी चुनाव के लिए पंजाब की राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं। इसी के चलते शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने भी ज़िमनी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को मैदान में उतारा है। जबकि अकाली दल-बसपा गठबंधन ने डॉ. सुखविंदर सुखी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

सिमरनजीत मान ने जालंधर उपचुनाव के लिए गुरजंट सिंह कट्टू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट के लिए ज़िमनी चुनाव 10 मई को होगा और नतीजा 13 मई को आएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा और उन्हें शानदार जीत मिलेगी। आपको बता दें कि गुरजंट सिंह कट्टू पिछले ढाई दशक से पार्टी में कार्यरत हैं और सिमरनजीत सिंह मान के निजी सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments