Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

आयुष्मान योजना को लेकर मान सरकार की बड़ी घोषणा, सूबे के लोगों को दिया एक और तोहफा

Spread the News

चंडीगढ़, 15 नवंबर | पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री डाॅ. बलवीर सिंह ने सूबे के वासियों को सौगात देते हुए घोषणा की कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए 1 करोड़ 60 लाख पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाये जायेंगे। उक्त विचार स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलवीर सिंह ने बच्चों में गंभीर हृदय रोगों का पता लगाने के लिए सिविल अस्पताल मोगा में स्थापित बाल चिकित्सा इकोकार्डियोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा केवल 16 लाख लाभार्थियों को धनराशि प्रदान की जाती है, जबकि पंजाब सरकार ने 70 लाख लोगों के कार्ड बनाये हैं और अब तक 44 लाख लोगों को इसका फायदा मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य 1.60 करोड़ लोगों को इस योजना के तहत कवर करना है। शेष 90 लाख लोगों के कार्ड भी जल्द बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 95 फीसदी लोगों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगले एक साल में सभी सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पूरी कर ली जायेगी।

अब तक 272 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है। मेडिकल अस्पतालों में भी डॉक्टरों की भर्ती की गई है। जबकि 350 और डॉक्टरों और 1800 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments