गुरदासपुर/बटाला, 15 नवंबर | देश की रक्षा करते हुए पंजाब का एक और जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि सिपाही की मौत गोली लगने से हुई है। 41 साल के शहीद सेना के जवान राजिंदर सिंह बटाला के गांव मसानिया के रहने वाले थे। राजिंदर सिंह हैदराबाद में 13 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे।
राजिंदर सिंह की शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बता दें कि शहीद राजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



