Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

मान सरकार के आज 2 साल पूरे हो गए, जानिए सरकार ने 2 साल में क्या-क्या काम किए

Spread the News

चंडीगढ़,16 मार्च। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के आज शनिवार को दो साल पूरे हो गए हैं। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के लिए मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचेंगे। आज ही के दिन 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पंजाब में सरकार बनाई थी।

आप के मुताबिक, दो साल की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी कैबिनेट का मुख्य फोकस स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहा। इस बीच सीएम भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं को 40 हजार से ज्यादा नौकरियां देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने के वादे की ओर कदम बढ़ाया, लेकिन महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का आप का वादा अधूरा रह गया।

सरकार द्वारा सबसे अधिक रिक्त पद शिक्षा में ही भरे गये। स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत के बाद इस साल के बजट में स्कूल ऑफ हैप्पीनेस की शुरुआत की गई। इस बीच, 14 नये उत्कृष्ट स्कूल शुरू किये गये। 12316 शिक्षकों को नियमित किया गया है और 9518 शिक्षकों की भर्ती भी की गई है।

आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। 2 साल में AAP ने पंजाब में 829 मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। 80 दवाएँ और 38 प्रकार की जाँचें निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। इन मोहल्ला क्लीनिक में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग अपना इलाज करा चुके हैं।

इसके बाद अब पंजाब सरकार का ध्यान पंजाब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर है. आप सरकार ने नए अस्पताल खोलने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा सरकार जल्द ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती भी करेगी. फ़रिश्ते योजना में निजी अस्पतालों को शामिल किया जाएगा और मौजूदा अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मोहाली में लीवर ट्रांसप्लांट अस्पताल खोला गया है।

पंजाब सरकार ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त देने की गारंटी दी थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। सरकार का दावा है कि पंजाब में 90 फीसदी घरों को बिजली का बिल नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने निजी गोइंदवाल साहिब पावर थर्मल प्लांट भी खरीद लिया है और जल्द ही राज्य सरकार की खदान से निकाले गए कोयले से बिजली पैदा होने लगेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments