Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मणिपुर हिंसा घटना से हुआ देश की नारियों का अपमान : माणिक अली

Spread the News

अमृतसर। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना के विरुद्ध मुस्लिम समाज ने अपना रोष जताया। ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी इंडिया के प्रधान माणिक अली और पंजाब वाइस चेयरमैन खुरशीद अहमद, जनरल सैकरेट्री मौलाना शाह आलम, उप प्रधान नफीज़ अहमद कि अगुवाई में गु्रू की वडाली प्रधान माणिक अली के निवास में मीटींग हुई।

माणिक अली ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि इस हालात के पीछे जो भी जिम्मेदार है उसके ऊपर जो भी कानूनी कार्यवाही बनती है कर के महिलाओं को इंसाफ दिलाया जाए और आगे भी इस चीज़ का दोषियों के अंदर डर बना रहे और माणिक अली ने यह अपील की कि देश के कानून को और बेहतर बनाना चाहिए। जिससे दोषियों के मन मे कानून का नाम सुनते ही अलग डर पैदा हो।

इस मौके पर जुबैर ठेकेदार, सैफुल, समीर अली, रयान अली, कासिम अली, मोहम्मद फिरोज़, समीदुल इसलाम, कासिम अंसारी, मुख्तार अली, शेख सरीफ और मिंटू आदि हाज़िर थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments