Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : बंद दौरान कपूरथला चौक में प्रदर्शनकारियों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, दो गंभीर रूप से घायल

Spread the News

जालंधर। मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान जालंधर के कपूरथला चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। दरअसल, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चौक को बंद कर रखा था। इस दौरान एक स्कॉर्पियो चालक वहां से जबरदस्ती गाड़ी भगा रहा था।

प्रदर्शनकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अचानक एक्सीलेटर दबा दिया और स्कॉर्पियो दो लोगों को कुचलते हुए निकल गयी। जिससे दो लोग घायल हो गए। एक की गर्दन और दूसरे की बांह पर चोट लगी है।

ऐसी ही एक बुरी खबर मोगा से सामने आई है। मोगा के कोट इसे खां में बंद के आह्वान के दौरान दुकानें बंद करने गए प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच बहस हो गई। इस बीच खबर है कि एक पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग में एक युवक घायल हो गया।

यह घटना कोट इसे खां के मसीता रोड पर हुई। यहां दुकानें बंद कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक को जाम कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments