अमृतसर। आज ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष माणिक अली, डॉ. जीतेन्द्र, एवं सोसाइटी के मेंबर के तरफ से कोट खालसा से एक बेटी अमानत प्रीत कौर के जज बनने पर उनके घर पहुंच कर बधाई दी और मीठा मुँह करवा के सम्मानित किया गया। इस मौके पर नयी जज बनी अमानत बहुत ही खुश हुई और उन्होंने आज के यूथ को मेहनत करने के लिए प्रेरणा दी अपना लक्ष्य सिद्ध करने को कहा और पूरा फोकस रखने को कहा इससे वे जरूर सफलता प्राप्त कर लेंगे।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं करेंगी हमेशा न्याय करवाएंगी और सही का साथ देंगी और सही फैसला लेंगी। ऑल मुस्लिम वैलफेयर सोसाइटी प्रधान माणिक अली ने इस मौके पर कहा कि एक छोटे से जगह से इस तरह मेहनत करके इस मकाम पर पहुंचना बहुत बड़ी बात है मै आज के बच्चों से यह कहना चाहता हु कि वे भी इसी तरीके से मेहनत करे और अपने माँ बाप और खुद को गर्व महसूस करवाए ।
अमानत के जज बनने पर उनके माता पिता बेहद खुश थे और उन्हें बहुत ही गर्व है अपने बेटी पर उन्होंने ने बहुत ही साथ दिया और हिम्मत दी तब जाकर अमानत इस मुकाम तक पहुंची इसलिए इसमें उनके माता पिता का भी बहुत हाथ है। इस मौके पर माणिक अली, डॉ. जितेंद्र, खुर्शीद अहमद, मौलाना शाह आलम, क़ासिम मलिक, बलजीत सिंह संधू, अमानत के पिता ह्रींन्द्रबीर सिंह ढिल्लों, अमानत की माता राजबीर कौर, अमानत के भाई एडवोकेट अमन सिंह ढिल्लों, सतनाम सिंह, मोहम्मद फ़िरोज़, मोहम्मद अकबर, मोना, अनिका तसनीम, रयान अली आदि हाजिर थे।



