Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑपरेशन अजय की पांचवीं फ्लाईट में भारतीयों के साथ लौटे नेपाल के भी नागरिक

Spread the News

काठमांडू, 18 अक्तूबर। इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारतीय नागरिकों को सही सलामत वापिस लाने के लिये चलाए गए ऑपरेशन अजय शुरू कीया गया था।

“ऑपरेशन अजय” की श्रृंखला में मंगलवार को यह 5वीं उड़ान थी और उस उड़ान में कुल 286 यात्रियों को भारत वापस लाया गया जिसमें नेपाल के 18 लोग भी शामिल थे।नेपाल के विदेश मंत्री ने भारतीयों के साथ-साथ नेपाल के लोगों को वापस लाने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया।

एक नेपाली महिला अंबिका ने बताया कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध की स्थिति बहुत भयानक है और उन्हें वापस लाने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया।

नेपाल के लोगों को दिल्ली से नेपाल भेजने के लिए नेपाल सरकार ने वहां से भारत के लिए उड़ानें भेजी हैं। इसके अलावा इजराइल में कुल 4500 नेपाली लोग मौजूद थे जिनमें से 400 को बचा लिया गया है और नेपाल सरकार वहां के बाकी लोगों को इजराइल से बाहर निकालने के लिए काम कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments