Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

भारी बर्फबारी के चलते मनाली-लेह हाईवे बंद; 14 व 15 अक्तूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Spread the News

मनाली, 10 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने के कारण कई जगह बर्फबारी हो रही है। कई जिलों में बारिश के बाद आवागमन भी प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि चंबा जिले में मौसम बदलने के कारण लगभग 12 इंच तक ताजा बर्फबारी देखने को मिली है।

राजधानी शिमला में भी सोमवार रात को बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने भी संभावना जताई है कि कई शहरों में बर्फबारी हो सकती है। 14 और 15 अक्टूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके कारण बारिश और बर्फबारी होगी।

बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोका गया है। पांगी से चंबा के लिए आने वाले लोगों को अब दूसरे रास्तों का प्रयोग करना होगा। पंजाब और जेएंडके के रास्ते वे हिमाचल की सरहद में आ जा सकते हैं। लोगों को इसके लिए ज्यादा सफर तय करने के अलावा किराया भी ज्यादा देना होगा। वहीं, मनाली-लेह मार्ग पर बर्फबारी के कारण हाईवे बंद हो गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments