Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन करने आई पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Spread the News

चंडीगढ़, 10 अक्तूबर|

पाकिस्तान से श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा पर आए जत्थे की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने आए पाकिस्तानी श्रद्धालुओं की बस जब गोविंद घाट गुरुद्वारे की ओर आ रही थी तो ढलान के कारण बस अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही भारी बिजली लाइन के तारों से चिपक गई। बस में 15 महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि बस खड्ड में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा होते-होते बचा।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली लाइन बंद कराई और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। 2 मशीनों की मदद से गाड़ी को सुरक्षित सड़क पर लाया गया।

सिखों के पवित्र स्थान हेमकुंट साहिब में मत्था टेकने के लिए पाकिस्तान के कराची से 65 सदस्यीय तीर्थयात्रियों का एक समूह पहुंचा है। 27 सितंबर को पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों का यह जत्था बाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचा।

सात अक्तूबर को श्री हेमकुंट साहिब में मत्था टेकने के बाद सभी श्रद्धालु रविवार को गोविंदघाट पहुंचे। यात्रा पर आए समूह में शिक्षक और व्यवसायी शामिल हैं, जिनमें 17 साल से लेकर 60 साल तक के वरिष्ठ शामिल हुए.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments