Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

ममता ने बच्चन को बांधी रखी, फिर ऐसी बात कह दी की चौंक गये सब

Spread the News

मुंबई। अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देना चाहिए। अगर मेरे हाथ में होता तो मैं भारत रत्न दे देती। यह कहना है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का… विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की गुरुवार को होने वाली दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची ममता बनर्जी ने बुधवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से घर जाकर मुलाकात की।

बच्चन परिवार के साथ मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘दुर्गा पूजा के लिए मैने बच्चन परिवार को आमंत्रित किया है। कोलकाता इंटरनेशनल फेस्टिवल के लिए भी मैंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर को आमंत्रित किया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैंने अमिताभ बच्चन को राखी बांधी। उनके साथ पुराने दिनों की बात की उनके करियर की शुरुआत कलकत्ता से हुई थी। बच्चन परिवार नंबर वन भारतीय परिवार है। मेरे हाथ में होता तो अमिताभ बच्चन को एक सेकंड में भारत रत्न दे देती। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।
इस दौरान मीडिया ने ममता बनर्जी से इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘पीएम का चेहरा इंडिया होगा।’ ममता बनर्जी ने कहा, ‘पीएम के चेहरे के तौर पर किसी को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हमारे लिए पीएम की बात सेकेंडरी है, पहली बात भारत को बचाना है।
वहीं केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर का दाम घटाए जाने के ऐलान को लेकर ममता बनर्जी ने कहा, ‘पहले सिलेंडर का दाम इतना ज्यादा बढ़ाया और अब सिर्फ 200 रुपये कम किया।’ केंद्र की इस घोषणा को चुनावों से जोड़ते हुए उन्होंने कहा, ‘अब चुनाव है, इसलिए दाम कम किए। ऐसा लगता है कि यदि आप किसी दुकान पर जाते हैं तो कीमतें कम हो जाती हैं। पहले कीमत बढ़ाती है और चुनाव के समय कीमत कम कर देती है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments