Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली : एैमेज़ोन के सीनियर मैनेजर को मारी गोलियाँ, एक गोली सिर के आर- पार , मौत

Spread the News

नई दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी एैमेज़ोन के एक वरिष्ठ प्रबंधक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11:40 बजे की है। सुभाष विहार में पांच अज्ञात लोगों ने हरप्रीत गिल (36) और उनके दोस्त गोविंद सिंह (32) पर गोलियाँ चला दी।

पुलिस ने बताया कि सिर में गोली लगने से घायल गिल को जग प्रदेश चंद्र अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दोस्त का इलाज चल रहा है।

पुलिस उप कमिश्नर (उत्तर-पूर्व) जॉय टिरकी ने कहा कि गिल भजनपुरा के निवासी थे और एैमेज़ोन कंपनी में सीनियर मैनेजर के रूप में काम करते थे। गोली उसके सिर के दाहिनी ओर कान के पीछे से निकल कर दूसरी ओर पार हो गई।

पुलिस ने बताया कि गोविंद भी भजनपुरा का रहने वाला है और एक ढाबे का मालिक है। उनके भी सिर में गोली लगी है और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिरकी ने कहा कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी एक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल पर सवार पांच हमलावरों ने उन्हें रोका और गोलियां चला दीं।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के कारण का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments