सराय खास पिंड में गुज्जर भाईचारे ने कराया रोज़ा इफ्तार
जालंधर। सराय खास पिंड में गुर्जर भाईचारे द्वारा रोज़ा इफ्तार पार्टी का प्रोग्राम किया गया। जिसमें पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष व पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी भी पहुंचे, और रोज़ा इफ्तार किया।
अख्तर सलमानी ने कहा कि रमज़ान शरीफ का आखरी अशरा चल रहा है। यह बड़ा बरकत वाला महीना है। इस महीने का एक हफ्ता बाकी रह गया है। खुदा हम सबको इसकी कदर करने की तौफीक दे। और किसी रोज़ेदार को रोजा इफ्तार कराना बहुत बड़े सवाब व नेकी का कार्य है।
रोजेदार को रोजे का अजर अल्लाह पाक खुद अता फरमाते हैं। अख्तर सलमानी ने कहा कि आज हाजी रमजान के डेरे पर रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन में सैकड़ों लोगों ने रोजा इफ्तार किया। जिसकी अख्तर सलमानी ने हाजी रमज़ान व उनके परिवार, उनके साथियों को मुबारकबाद दी।




