चारों धर्मों के लोग मिलकर खुलवांएगे मुस्लिम भाइयों को रोज़ा
सरबत की भलाई के लिए एक जगह बैठकर की जाएगी दुआ
महल कलां। अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बन्दे, वाक्य के अनुसार एवं हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई की जमीनी स्तर से शुरू कर मानवता की मिसाल पेश करते हुए, सरब-सांझ ,एकजुटता का संदेश देते हुए यह विनम्र प्रयास “सालाना पांचवी इफ्तार पार्टी” के रूप में महल कला से मुस्लिम भाइयों के रोज़े खुलवाकर दी जा रही है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुस्लिम नेता डॉ मिठू मुहम्मद, अकबर खान, दुकानदार यूनियन के गगन सरां, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बाबा शेर सिंह, किसान यूनियन युवा नेता सीरा छिनिवाल, समाजसेवी किरण महंत सिद्धू और प्यारा सिंह मोहम्मदपुर, हरि सिंह कटारिया, डॉ. जगजीत सिंह कलसा, डॉ. सुरजीत सिंह छापा, रघबीर प्रकाश, मनदीप कुमार, अमनदीप पासी, डॉ. परमिंदर सिंह, जसबीर सिंह वजिदके, गुरप्रीत अनखी आदि ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी सभी धर्मों के लोग मिलकर मुस्लिम भाइयों के रोज़े खुलवाकर एकता का संदेश देंगे। और सभी की भलाई के लिए एक साथ प्रार्थना करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों के धार्मिक, जत्थेबन्दक और जन नेता पहुंचेंगे।
फिरोज़ खान व गुरसेवक सहोता ने बताया कि इस कार्यक्रम में महल कलां के डीएसपी, साहिब थाना महल कलां के एसएचओ, सरकारी अस्पताल के एसएमओ साहिब, महल कलां के तहसीलदार साहिब विशेष रूप से शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में मोहम्मद सलीम, दिलबर खान, ताज मोहम्मद चन्नवाल, शमशेर अली, दिलशाद अली, खिज्र अली, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद नजीर, जमील जीला, सुखपाल खान, तारु सितारदीन, मनसा खान बरनाला, गुरप्रीत सिंह चीना, बादशाहपुर के दिलबर खान कौम दी सांझ मिशन पंजाब, डॉ. जतिन्दर सिंह मट्टू सूबा प्रधान यूनिवर्सिटी पटियाला, सूबा आगू बहादुर खान पटियाला, सरबजीत सिंह संबू, कुलवंत सिंह टिब्बा, अमरजीत सिंह कुक्कू, बाबा जंग सिंह दीवाना, सरपंच बालोर सिंह तोती, सरपंच हरजिंदर कौर, सुखपाल सिंह मूम, नसीब खान, हरमीत सिंह मूम, बूटा खान, गुरदीप सिंह मूम, जगसीर सिंह खालसा महल कला, अजमेर सिंह भट्ठल, हरदीप सिंह बिहला, हरविंदर कुमार जिंदल, जसवीर ख्याली आदि नेता भी पहुंचेंगे।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम फास्टवे न्यूज़ चैनल, देश प्रदेश, जनता दी आवाज़, सतकरतार, जेएनके पंजाब टीवी, डेली पंजाब 18, एलबीएस न्यूज़, केएसजी न्यूज़ सहित विभिन्न टीवी और यूट्यूब चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।
मंच प्रबंधक हरपाल पाली व सेवक सहोता होंगे।



