Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों के साथ बड़ा हादसा, मौके पर मौत

Spread the News

अमृतसर, 29  जुलाई| माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों के साथ बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, सब डिवीजन बाबा बकाला साहिब के गांव खलचियां-मुच्छल के नजदीक कार सवार 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है।

अमृतसर के 3 युवक रविवार सुबह करीब 10-11 बजे माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर अपनी कार में वापिस लौट रहे थे कि खलचियां और मुच्छल के बीच सड़क पर उनकी कार का स्टेयरिंग बेकाबू हो गया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें राम वडेरा पुत्र रंजीत वडेरा निवासी वरिंदर गार्डन, फतेहगढ़ चूड़िया रोड, अमृतसर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक मनीष लोहिया पुत्र प्रवीण लोहिया की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर सतपाल सिंह ए.एस.आई. थाना खलचिया सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments