Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

हिमाचल मौसम : लाहौल स्पीति व कुल्लू जिला में आई बाढ़, 34 घर खाली करवाए

Spread the News

हिमाचल, 29 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में मानसून का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के छह जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में आंधी के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

लाहौल स्पीति व कुल्लू जिला में बाढ़ आने से नुकसान

बदा दें कि वहीं भारी वर्षा से लाहौल स्पीति व कुल्लू जिला में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है। दोनों स्थानों पर 34 घर खाली करवाने पड़े हैं। शिमला शहर के पंथाघाटी में भूस्खलन के कारण गाड़ियां मलबे में दब गईं।

करपट गांव में 30 घर किए खाली

उदयपुर से प्रशासन की टीम ने खतरे को भांपते हुए करपट गांव में 30 घर खाली करवाए। अधिकतर लोगों ने टेंट में तो कुछ ने दूसरे गांव में शरण ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments