Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मुस्लिम संगठन पंजाब के सचिव जनाब वसीम अकरम द्वारा शानदार इफतार पार्टी का आयोजन

Spread the News

सरदार सुखबीर सिंह बादल ,श्री चंदन ग्रेवाल ,आम आदमी पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार जनाब सुशील कुमार रिंकू व एडवोकेट नईम खान ने की शिरकत

जालंधर।    मुस्लिम संगठन पंजाब के पंजाब सचिव जनाब वसीम अकरम साहब के यहां रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।  जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए रमजान के मुकद्दस महीने में इस रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन से मुस्लिम संगठन पंजाब के सचिव द्वारा भाईचारे सौहार्द्य को बढ़ावा देने के लिए सभी धर्मों को रोजा इफ्तार पार्टी में दावत दी गई। रोज़ा इफ्तार में पार्टी बाजी से उपर उठ कर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान जनाब सरदार सुखबीर सिंह बादल जी, उपप्रधान जनाब श्री चंदन ग्रेवाल जी, आम आदमी पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार जनाब सुशील कुमार रिंकू जी, मुस्लिम संगठन पंजाब के सदर जनाब नईम खान एडवोकेट, ने शिरकत की।

Svg%3E

इस मौके पर जनाब सुखबीर सिंह बादल जी वा सुशील कुमार रिंकू जी ने रमजान उल मुबारक के मुकद्दस महीने कि मुस्लिम भाईचारे को मुबारकबाद पेश की और कहा की इस तरह के आयोजन नफरत भरे माहौल में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करते हैं। मुस्लिम संगठन पंजाब के सदर जनाब नईम खान एडवोकेट ने कहा कि हमारा संगठन लगातार समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है और नफरत फैलाने वाली ताकतों के साथ हमेशा लड़ता रहेगा।

सचिव वसीम अकरम जी ने आए हुए तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मुस्लिम संगठन पंजाब के जनरल सेक्टरी जनाब अमजद अली खान, जनाब जब्बार खान कैशियर, मोबीन अहमद उपप्रधान, जुबीन खान ,मोहम्मद सिकंदर युवा प्रधान, सलीम अहमद, नबील अहमद , नसीम अहमद, दानिश अहमद,ताहिर हुसैन, मोहम्मद सैफ, सोनू शूर जी, भोला जी, विशाल यादव, जुनैद, अफजाल जी,निखिल जी, शहजाद जी, बिल्लू जी, राजा जी, सलीम अहमद, सलीम नक़वी, अकबर अली जलंधरी,आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments