रमजान उल मुबारक के आखिरी अशरे में सलीमपुर में कराया गया रोजा इफ्तार
जालंधर। वेरका मिल्क प्लांट के पीछे सलीमपुर पिंड मे नसीम अख्तर की ओर से रोजा इफ्तार का प्रोग्राम रखा गया जिसमें मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष व पंजाब कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।अब्दुल वाहिद व फारूक आजम ने साथियों सहित अख्तर सलमानी का शानदार इस्तकबाल किया।रोजे के टाइम पर सब ने खुदा से दुआएं की और रोजा इफ्तार किया।
अख्तर सलमानी ने कहा कि रमजान शरीफ का आखिरी अशरा चल रहा है इस मुबारक महीने के कुछ दिन बाकी रह गए हैं जिसका पूरा अदब एहतराम हमें करना है । अपने गरीब व कमजोर साथियों की मदद करें।खुदा को नेक कार्य पसंद है लेकिन इस महीने में हर एक नेकी का सवाब बढ़कर मिलता है इसलिए एक दूसरे की सहायता को आगे रहे।
इफ्तार के इस मौके पर मोहम्मद निजाम ,मोहम्मद फरीद ,मोहम्मद सज्जाद , मोहम्मद हैदर, अब्दुल रहमान सहित सैकड़ों लोगों ने रोजा किया।




