लुधियाना,29 अक्तूबर। शेरपुर चौंक, लुधियाना के पास एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में रॉंग साइड से आई और एक साइकिल, बाइक और एक रिक्शा को टक्कर मार दी।
लोगों का कहना है कि ड्राइवर या तो नशे में था या फिर उसे नींद आ रही थी, जिसके कारण वह कार का संतुलन खो बैठा और कई लोगों को कार से कुचल दिया, जिसमें एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। कार चालक सहित घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसके अलावा मृतक के घर पर सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



