Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

भारतीय पैरा एथलीटों ने हांग्जू पैरा एशियाई खेलों में रचा इतेहास, 111 मेडल जीत बढ़ाया देश का मान

Spread the News

हांग्जू, 29 अक्तूबर। भारतीय पैरा एथलीटों ने हांग्जू पैरा एशियाई खेलों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 111 मेडल हासिल किए। यह प्रदर्शन किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। मेडल लिस्ट में 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक शामिल हैं, जो भारत की हालिया एशियाई खेलों की सफलता को चार पदक से पीछे छोड़ देते हैं। खेलों में चीन ने 521 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद ईरान (131 पदक) दूसरे, जापान (150 पदक) तीसरे और कोरिया (103 पदक) चौथे स्थान पर रहे।

देश ने 2010 में पहले पैरा एशियाई खेलों में 14 पदकों के साथ 15वें स्थान से शुरुआत की थी। हालांकि, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति की और नौवां स्थान हासिल किया। भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, “हमने इतिहास रचा है, और हमारे पैरा एथलीटों ने देश को बहुत गौरव दिलाया है। हमारा लक्ष्य इस सफलता को जारी रखना और आगामी पेरिस ओलंपिक में और भी अधिक पदक हासिल करना है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments