Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

स्वंय को पत्रकार बता की ज़बरदस्ती वसूली, गल्ले में पड़ी नगदी एवं लाटरी टिकट निकाली, तीन पर केस

Spread the News

 लुधियाना। बहादर के रोड स्थित चिट्टी कालोनी की एक दुकान से ज़बरदस्ती वसूली करने के आरोप में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुद को पत्रकार बता आरोपियो ने दुकान के गल्ले में पड़ी तीन हज़ार की नकदी और सरकारी लाटरी बंपर के सात टिकट निकाल लिए।

एएसआइ जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जस्सी तथा उसका अज्ञात साथी है। पुलिस ने बाबा थान सिंह चौक स्थित ढोका मोहल्ला की गली नंबर 3 निवासी हरविंदर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया

हरविंदर ने बताया कि वह चिट्टी कालोनी में सरकारी लाटरी बंपर बेचने की दुकान चलाता है।  10 दिन पहले उसकी दुकान पर वर्कर गिन्नी मल्होत्रा मौजूद था। इसी दौरान तीन लोग आए और खुद को पत्रकार बताते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इसके बाद गल्ले में पड़ी नगदी और लाटरी के टिकट निकाल लिए। मौके पर पहुंचे हरविंदर सिंह ने जब उन्हें आइडी कार्ड दिखाने के लिए कहा तो आरोपियों ने वीडियो और फोटो वाट्सएप पर भेजकर उससे जबरदस्ती वसूली की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments