Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अमरप्रीत अमरी की कनाडा में मोैत पर परिवार का छलका दर्द – कहा काश अपने बेटे को आखरी बार देख पाते

Spread the News

मोगा । अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अमरप्रीत अमरी के माता-पिता का इस समय बुरा हाल है। एक बेटे की मौत और उसके अंतिम दर्शन तक परिवार को नसीब नहीं हो रहा है जिससे परिवार बुरी तरह टूट गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसी तरह उनके बच्चे के शव को पंजाब में उनके गांव लाया जाए ताकि वे अपने बेटे को आखिरी बार देख सकें।

अमरप्रीत के माता-पिता की आंखों में आंसू थे और उन्होंने कहा कि उनके पास अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने या शव को भारत लाने के लिए आर्थिक साधन नहीं हैं। अमरप्रीत के पिता बलदेव सिंह व मां राजिंदर कौर ने आंसू बहाते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे के उज्जवल भविष्य के लिए लाखों रुपए विदेश भेजने के लिए लगाए थे, बेटे को विदेश भेजने के लिए उन्हें अपनी जमीन बेचनी पड़ी।

बुजुर्ग माता-पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे के अंतिम दर्शन के लिए कनाडा जाना है, लेकिन उसके लिए उनके पास पैसे नहीं हैं और न ही वे अपने बेटे का शव वहां से भारत ला सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मोगा कस्बे के निहाल सिंह वाला के गांव पट्टो हीरा सिंह निवासी अमरी की मौत 17 जनवरी को कनाडा में हुई थी.।अंतिम संस्कार 26 फरवरी को कनाडा में किया जाएगा। ऐसे में उन्होंने भारत सरकार से अपने बेटे के अंतिम दर्शन करने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments