लुधियाना, 25 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। गिल रोड पर बेकाबू कैंटर ने बिजली के खंभे को इतनी बुरी तरह से टक्कर मारी कि खंभा ही टेढ़ा हो गया। इस दौरान बिजली के तार टूट गए और इलाके की लाइट गुल हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि सीमेंट मिक्सर कैंटर का ड्राइवर नशे की हालत में था। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को ट्रक से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा लुधियाना के गिल रोड पर पड़ने वाले सत्संग रोड पर हुआ।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे में था, जिसके कारण उसके ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार कैंटर बिजली के खंभे से टकरा गया। मरम्मत करने लगा। हादसे के दौरान ट्रक चालक के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



