लुधियाना, 9 नवंबर| लुधियाना में एक युवक की हादसे के दौरान दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के शेरपुर इलाके में एक बलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है।



