Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: लिव-इन में रह रहे युवक को घर के बाहर ही तेजधार हथियारों से मारा

Spread the News

लुधियाना, 30 अक्टूबर। लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आशंका है कि लूट के इरादे से हत्या की गयी है। घटना का पता तब चला जब एक राहगीर ने युवक को खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, संजय गांधी कॉलोनी इलाके का रहने वाला दिनेश कुमार लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह अपने घर के पास ही फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मंगलवार की सुबह वह अपने घर के बाहर खड़े थे तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि हत्या कब और किसने की, इसका पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इलाके के लोगों का आरोप है कि लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पीसीआर इलाके में गश्त नहीं करती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments