गुरदासपुर/कादियान, 31 अक्टूबर । जोगी चीमा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय विवाहित महक शर्मा की लंदन में उसके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतक की मां मधु बाला पत्नी तिरलोक चंद निवासी जोगी चीमा ने बताया कि उनकी बेटी महक शर्मा की शादी 1 साल गुरदासपुर के न्यू संत नगर निवासी ललित कुमार के बेटे साहिल शर्मा से हुई थी।
उनकी बेटी बारहवीं पास कर 20 नवंबर 2022 को स्टडी वीजा पर लंदन गई थी। इसके बाद कुछ महीने पहले बेटी के पति साहिल शर्मा स्पाउस वीजा पर लंदन गए थे। महक शर्मा ने अपनी शिक्षा को स्किल्ड वर्कर वर्क परमिट में बदल लिया था और वर्तमान में फैबुलस होम केयर लिमिटेड में केयरटेकर के रूप में काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि जब से साहिल लंदन गया है, वह उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।
उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पा रही हैं. बाद में उन्हें लंदन से फोन आया कि उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। लंदन पुलिस ने इस सिलसिले में 23 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मधुबाला ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या उनके दामाद साहिल शर्मा ने की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी का शव भारत लाने की व्यवस्था की जाए. उधर, एसएसपी बटाला अश्वनी गोत्याल ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।



