Home अन्य Media लुधियाना: दिवाली पर लड़ियां लगा रही महिला की करंट लगने से मौत,...

लुधियाना: दिवाली पर लड़ियां लगा रही महिला की करंट लगने से मौत, 3 बच्चियों की मां थी मृतका

Svg%3E
Spread the News

लुधियाना, 6 नवंबर | लुधियाना के भामियां कल में रहने वाली 35 साल की महिला की आज करंट लगने से मौत हो गई। देर शाम वह अपने घर की छत पर दिवाली मनाने गई थी, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनके परिजन पहुंचे। मृतिका के ससुर ने बताया कि उनकी बहू रीता देवी उम्र करीब 35 वर्ष करंट की चपेट में आ गई, ससुर प्रेम चंद ने बताया कि उनकी बहू के 3 बच्चे हैं, जिनकी उम्र कम है। उन्होंने बताया कि शाम को वह छत पर गयी थी, तभी यह हादसा हुआ।