लुधियाना। यहां लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। घटना शनिवार को लुधियाना के राजगुरु नगर इलाके में हुई। बदमाशों ने एटीएम में कैश जमा कराने वाली सुरक्षा एजेंसी को निशाना बनाया। बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
लुधियाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज रिकॉर्ड करना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। लुधियाना के एटीएम लूट की घटना को एक महिला समेत 10 लोगों ने अंजाम दिया है।




