सामूहिक भाईचारक सांझ, दहेज प्रथा,प्रयावर्ण एवं नशों के खातमे समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रतिनिधि मंडल में अदबी शख्सियत श्री रमज़ान सईद साहिब, मोैलाना मुहम्मद अहमद साहिब, श्री जहांगीर साहिब, श्री सलीम साहिब थे शामिल

नई दिल्ली/ मालेरकोटला/ जालंधर । देश भर में सामाजिक कामों को प्रोत्साहित करने विशेष रुप से पंजाब के समूह जिलों में समय समय पर विभिन्न अभियानों जिस में सामूहिक भाईचारक सांझ को बल देने, दहेज प्रथा को खत्म करने, प्रयावर्ण को सुरक्षित करने, पंजाब की जवानी को नशों के दल दल से निकालने के लिए जानी जाती प्रसिद्ध जमाअत इस्लामी हिंद किसी परिचय की मोहताज नहीं है। आज उसी लक्ष्य को अधिक मज़बूती देने के लिए पंजाब के नव नियुक्त अमीर ए जमाअत श्री नज़ीर रावत साहिब की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी से उन के निवास पर मुलाकात की।
इस अवसर पर जमाअत के पंजाब अध्यक्ष एवं मोैलाना अमृतसरी ने मीडिया को जारी संयुक्त बयान में कहा कि आज की मुलाकात बहुत ही खुशगवार माहोैल में हुई। जिस में कोैमी, मिल्ली, सामाजिक एवं साहित्यक मुद्दों पर विस्तार से बात चीत हुई। जिस में जमाअत की सरगर्मियों पर रोशनी डालने के साथ साथ उसे पंजाब भर में मज़बूत करने ओैर उस के दायरे के विस्तार पर भी चर्चा शामिल थी। जिक्रयोग है कि प्रतिनिधि मंडल में अदबी शख्सियत श्री रमज़ान सईद साहिब, मोैलाना मुहम्मद अहमद साहिब, श्री जहांगीर साहिब, श्री सलीम साहिब शामिल थे।




