भोगपुर ,16 जनवरी । वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसकी शुरुआत स्कूल की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती परमजीत कौर और मिस मनजिंदर कौर ने लोहड़ी की रस्म अदा करके की।
इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं जिनमें गिधा, भांगड़ा, लोक नाच और बोलियां आदि शामिल थे। अध्यापिका श्रीमती जसप्रीत कौर ने बच्चों को लोहड़ी पर्व के बारे में बताया और कहा कि बेटों के साथ बेटियों की भी लोहड़ी मनाई जानी चाहिए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ को मूंगफली व रेवड़ी भी वितरित की गई।
इस दौरान चेयरमैन इंजीनियर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों को स्कालरशिप दी जाएगी जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से एक खास ऑफर दिया गया है। जिसमें किंडरगार्टन एडमिशन फीस मुफ़्त है।



