Saturday, August 1, 2026
No menu items!
Google search engine

शाही ईमाम हजरत मौलाना उस्मान लुधियानवी की काल पर जामा मस्जिद मे लाखों लोगों ने भरी हाज़री

Spread the News

Svg%3E

मौलाना अनवर अमृतसरी,कासमी, नदवी,नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसाईटी के चेयरमैन श्री आरिफ खान विशेष रुप से हुए शामिल

लुधियाना,19 सितम्बर। मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के शाही ईमाम हजरत मौलाना उस्मान लुधियानवी की काल पर जामा मस्जिद फील्ड गंज चौक में पंजब के समूह जिलों से लाखों की गिनती में मुसलमानों के नेतागण, उलमा ए किराम, विभिनन् संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शिरकत की। मंच के संचालन की जिम्मेदारी जिला पटियाला के प्रसिद्ध आलिम ए दीन व मुफ्ती जकीउल्लाह कासमी एव श्री मुकर्रम सैफी जी कर रहे थे।

जिस में विशेष रुप से नैश्नल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पंजाब केसरी पत्र समूह के सीनियर जर्नलिस्ट , मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के पंजाब के सीनियर उप अध्यक्ष , पंजाब के नौजवान आलिम ए दीन मौलाना अनवर अमृतसरी,कासमी, नदवी, मौलाना शाह आलम कासमी,नैश्नल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के  स्टेट एगजेक्टिव मेंबर श्री मनसूर आलम,  बैग मिनिस्टर के मुखी श्री फरहान जी, एडवोकेट श्री रिजवान, सद्दाम ,आल मुस्लिम वेलफैयर सोसाईटी के चेयरमैन श्री मानिक अली, नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसाईटी के चेयरमैन श्री आरिफ खान, इरफान खान, मौलाना शाहिद अमृतसर से,एडवोकेट नईम खान, अकबर अली, अब्दुल गफूर होशियारपूरी, मौलाना मूसा, के अलावा बड़ी गिनती में लोगों ने शिरकत की ।

सिद्ध आलिम ए दीन व मुफ्ती जकीउल्लाह कासमी ने मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के संस्थापकों एवं उलमा ए लुधियाना के कारनामों पर रोशनी डालते रहे। श्री जकीउल्लाह ने कहा कि पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी  जी की विेशेषता रही है कि वह हमेशा जुल्म के खिलाफ बोलते हैं एवं मानवाधारों की सुरक्षा के लिए काम करते रहे हेैं। आज का यह भारी इकट्ठ इस बात का गवाह है कि पंजाब का मुसलमान उनकी सदा पर हमेशा लबैक कहने के लिए तैयर बर तैयार है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments