Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

फाजिल्का में 5 लाख की लॉटरी लगने से चमकी मजदूर की किस्मत, वीजेता को ढूंढना हुआ था मुश्किल, जानें वजह

Spread the News

फाजिल्का, 5 अक्तूबरः यहां एक शख्स की 5 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। लॉटरी निकलने के बाद से व्यक्ति गायब था। इसके बाद आखिरकार उसे खोज लिया गया है। दरअसल, फाजिल्का के लॉटरी विक्रेता रूप चंद के घर पर एक शख्स की 5 लाख रुपए की लॉटरी लगी थी। इस लॉटरी का ड्रा 1 अक्टूबर को निकाला गया था। ड्रा के विजेता का कोई पता नहीं था। लॉटरी विक्रेता द्वारा ड्रा के विजेता की खोज करने के बाद, लॉटरी का विजेता मिल गई है।

इस मौके पर लॉटरी विक्रेता बॉबी ने बताया कि उनकी दुकान से लॉटरी का तीसरा इनाम जीता गया है। टिकट खरीदते समय उस व्यक्ति ने अपना नाम और पता नोट नहीं किया जिसके चलते वे ड्रा के बाद से ही उसकी तलाश कर रहे थे। मीडिया में खबर आने के बाद आखिरकार उक्त व्यक्ति लॉटरी टिकट लेकर उनके पास पहुंचा। लॉटरी विक्रेता ने बताया कि आजकल बहुत से लोग अपना नाम रजिस्टर्ड नहीं कराते या किसी मजबूरी के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाते। ऐसे में उन्हें विजेता ढूंढने में थोड़ी दिक्कत होती है।

इनाम के कुछ पैसों से चुकाऊंगा कर्ज

लॉटरी जीतने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम शिंदरपाल है और वह फाजिल्का के गांव जट्टावाली का रहने वाला है। वह मेहनत मजदूरी करता है और किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसके बाद जब उसे अपनी लॉटरी के नतीजे के बारे में पता चला तो वह अपना इनाम लेने के लिए दुकान पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इस 5 लाख रुपए में से वह 2 लाख रुपए का कर्ज चुकाएंगे और बाकी का इस्तेमाल घरेलू कामों में करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments