Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी इंडिया ने थाना प्रभारी निशान सिंह का किया सम्मान

Spread the News

अमृतसर , 5 अक्टूबर ।  ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी इंडिया का प्रतिनिधिमंडल वीरवार राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक अली के नेतृत्व में छेहरटा थाना प्रभारी निशान सिंह से मिला तथा उनकी छेहरटा थाने में बढ़िया सेवाओं को देखते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर माणिक अली ने कहा कि छेहरटा प्रभारी निशान सिंह की सेवाएं बेहद सराहनीय हैं, और छेहरटा निवासी उनकी सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इस मौके पर निशान सिंह ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें बार-बार गुरुओं, पीरों, पैगम्बरों, देवी-देवताओं की पवित्र भूमि पर सेवा करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि वह और उनका पूरा स्टाफ लोगों की सेवा में 24 घंटे मौजूद है, किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी और शरारती तत्वों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।

इस मौके पर , उप चेयरमैन खुर्शीद अहमद, चीफ कोऑर्डिनेटर नसीम अहमद, मास्टर मुजीबर रहमान, हाफ़िज़ मुनीर रहमान, अमरीक सिंह गिल, ऐ. ऐस. आई. सरबजीत सिंह, सतनाम सिंह ठेकेदार, लकी मेहता, बाबा वीरा, कलाम ठेकेदार, सैफुल मलिक, रयान अली, समीर अली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments