Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 05 आरोपियों से बरामद हुए 05 लाख के जेवरात

Spread the News

Svg%3Eशर्मा परिवार के घर हुई डकैती सहित हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश

कटनी। विगत 4 जुलाई की रात्रि तकरीबन 02:45 बजे आधारकाप निवासी डेयरी व्यवसाई शर्मा परिवार के यहां हुई डकैती और हत्या के सनसनीखेज मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचते हुए उनके पास से शर्मा परिवार के यहां से डकैती में ले जाए गए सोने चांदी के लगभग 5 लाख कीमत के गहने बरामद किए गए हैं।

थाना कोतवाली कटनी में सूचना प्राप्त हुई कि आधारकाप कटनी में मनीष शर्मा के निवास पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट करते हुए, घर के सदस्यों मनीष शर्मा, उनकी पत्नी पूनम शर्मा एवं पुत्र सत्या उर्फ गुल्लू शर्मा को चाकू मारकर घायल कर घर में रखे सोने के जेवरात लूटकर लिए गए है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्वप्रथम घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया एवं घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज आर.आर. एस. परिहार द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आहत मनीष शर्मा के गंभीर रूप से घायल होने में आई.सी.यू. में भर्ती होने के कारण उनकी पत्नि श्रीमति पूनम शर्मा से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई।

जिन्होंने बताया गया कि दिनांक 4 जुलाई की रात्रि करीब 02.15 बजे 04 लोगों के द्वारा घर में घुसकर मुझे, मेरे पति मनीष शर्मा व पुत्र सत्या उर्फ गुल्लू शर्मा को चाकू से मारपीट किए और घर की अलमारी के अंदर रखे लॉकर जिसमें सोने के जेवरात कीमती करीब 03 लाख रुपये के लूट कर ले गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 458, 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। इलाज के दौरान मनीष शर्मा की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर धारा 395,396, 397 भादवि का ईजाफा किया गया।

अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा मौके पर डॉग स्कॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं सायबर सेल को बुलाकर मामले के आरोपियों की तलाश करने में मदद ली गई। साथ ही अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र में सक्रिय किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर उमेश जोगा द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 30000 रु के ईनाम की उद्घोषणा की गई।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आधारकाप क्षेत्र के 18-25 साल के लड़के उक्त वारदात में शामिल है जिनके बारे में जानकारी एकत्रित की गई। जो सभी संदेही अपने सकुनत से फरार होना पाए गए। जिनकी पता तलाश हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी एन.के.जे., थाना प्रभारी रंगनाथ नगर, सायबर सेल प्रभारी एवं चौकी प्रभारी खिरहनी को हमराह स्टाफ के रवाना किया गया।

घटना में शामिल 04 आरोपियों रवि निषाद, आशीष निषाद, कुलदीप निषाद, साहिल निषाद के ग्राम बनवार थाना मउ जिला चित्रकूट (उ.प्र.) में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की जाकर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक को 04 लोग घर के अंदर घुसे थे और 02 अन्य लड़के घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे, जो पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर छिप गए थे और घटना कारित करने के बाद फरार हो गए।

घटना में शामिल पांचवे आरोपी सचिन निषाद को उसके सकुनत से गिरफ्तार किया गया है एवं 01 अन्य आरोपी साहिल निषाद अभी फरार है। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से लूट कर ले जाए गए सोने के जेवर वजनी 104 ग्राम कीमत करीब 05 लाख रु के बरामद किए गए है एवं 01 सोने की अंगूठी व 01 सोने की नथ रवि निषाद द्वारा राजू निषाद को देना बताया गया है जिसे बरामद किया जाना शेष है।

जांच के दौरान आरोपी रवि निषाद के विरूद्ध मारपीट के अपराध, आशीष निषाद के विरुद्ध मारपीट व जुआ एवं साहिल निषाद के विरूद्ध लूट का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने रवि पिता रम्मू निषाद उम्र 20 वर्ष, कुलदीप पिता बनवारी निषाद उम्र 18 वर्ष, साहिल पिता अशोक निषाद उम्र 18 वर्ष, सचिन पिता अशोक निषाद उम्र 18 वर्ष सभी नि आधारकाप थाना कोतवाली जिला कटनी, आशीष पिता लखन निषाद उम्र 22 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अजय बहादुर सिंह, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरी. विपिन सिंह, निरीक्षक संजय दुबे, थाना प्रभारी एनकेजे सिद्धार्थ राय, थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नितिन कमल, सायबर सेल प्रभारी उनि उदय भान मिश्रा, चौकी प्रभारी खिरहनी के. के. पटेल, उनि दुर्गेश तिवारी, महेन्द्र जैसवाल, उनि अनिल यादव, धनंजय पाण्डेय, सउनि विजय शंकर गिरी, कप्तान सिंह, सतेन्द्र सिंह, शशिभूषण दुबे, रमेश शरण मिश्रा, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, सुनील सिंह, ताहिर खान, गोविन्द पड़रहा आर, पलाश दुबे, अजय प्रताप, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, भूपेन्द्र सिंह, मयंक सिंह, लोकेन्द्र सिंह, रूपेश यादव, विकास राय, आर. शुभम शर्मा, दीपक तिवारी एवं सायबर सेल प्र. आर. प्रशांत विश्वकर्मा, अजय शंकर साकेत, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से तकनीकी शाखा से उपेन्द्र गौतम, प्रीतम मार्को, वंदित राजपूत, भास्कर सतनामी की अहम भूमिका रही। आरोपियों की गिरफ्तारी में उ.प्र. पुलिस का भी विशेष योगदान रहा है। जिला कटनी पुलिस ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments