नई दिल्ली, 3 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर आज यानी सोमवार शाम को बंद हो जाएगा। पिछले कई दिनों से सभी पार्टियों के बड़े नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के बीच अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप से दिल्ली के चुनावी रण में नया विवाद खड़ा हो गया।
वहीं, केंद्रीय बजट में 12 लाख तक आयकर छूट की घोषणा से भी चुनावी समीकरण प्रभावित होने की बात कही जा रही है। दिल्ली के सभी सीटों पर कांटे की लड़ाई है। आम आदमी पार्टी के साथ चौथी बार सत्ता में वापसी की चुनौती है।