Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दर्दनाक सड़क हादसे में किसान कांग्रेस के सूबा प्रधान की मौत

Spread the News

फाजिल्का, 14 फरवरी। जिले के अबोहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान कांग्रेस के सूबा प्रधान की मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में 40 वर्षीय प्रेम कंबोज की तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव जंडवाला हनुंवंता का प्रेम कंबोज शहर से अपने गांव लौट रहा था। भंगारखेड़ा के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक का भाई पाला राम तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल प्रेम को अबोहर के सरकारी अस्पताल ले गया।

हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रेम कंबोज की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments