कटनी। कोतवाली पुलिस द्वारा सुपुर्द अपहृत नाबालिक बालक को 04 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा नाबालिक बालक, बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत अधिक से अधिक दस्तयाबी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पालन में गुम हुए बालक, बालिकाओं के लंबित प्रकरणों में दस्तयाबी के प्रयास किए जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक श्री रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा अपने स्टाफ के साथ मिलकर अपहृत बालक, बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु सार्थक प्रयास करते हुए नाबालिक बालक को चंद घंटो में दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है।
यह था मामला
सूचनाकर्ता शीतल खटीक पति असर्फी खटीक उम्र 43 वर्ष निवासी पोस्ट आफिस के सामने ईश्वरीपुरा वार्ड कटनी ने अपने पति के साथ थाना कोतवाली मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 15 वर्षीय नाबालिक बेटा जिसकी उम्र 15 वर्ष है दिनांक 8 सितंबर को सब्जी मण्डी जाने को बताकर गया था जो वापस नहीं आया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर बालक की तलाश प्रारंभ की।
थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष शर्मा द्वारा अपहृत बालक की दस्तयाबी हेतु तत्काल टीम गठित कर टीम में उनि अरूण पाल सिंह, आर नंदन कुमार, अंकित दुबे को रवाना किया गया। टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, आदि संभावित स्थानो पर बालक की तलाश की गई जो अपहृत बालक के जबलपुर तरफ जाने की संभावित जानकारी मिली।
सूचना पर टीम जबलपुर तरफ रवाना होकर बालक की जबलपुर में सरगर्मी से तलाश कर रेल्वे स्टेशन जबलपुर से अपहृत नाबलिक बालक को 04 घंटे के अंदर दस्तयाब कर उसके परिवारजनों के सुपुर्द किया है। परिवार के लोगों द्वारा बच्चे के सकुशल वापस मिलने पर पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया गया है। पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उनि अरूण पाल सिंह, आर 628 नंदन कुमार, 136 अंकित दुबे की अहम भूमिका रही।



