Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: गर्मख्याली नेता लखबीर सिंह रोडे की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Spread the News

चंडीगढ़, 5 दिसंबर | संत जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे और खालिस्तानी नेता लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।लखबीर सिंह रोडे 72 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखबीर रोडे की 2 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और गुप्त तरीके से सिख रीति रिवाजों के साथ उनका अंतिम सस्कार कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, कनाडा में रह रहे लखबीर रोडे के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है। उनके भाई और श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार भाई जसबीर सिंह रोडे ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की और कहा कि उनका अंतिम सस्कार सिख परंपराओं के अनुसार किया गया है। लखबीर सिंह रोडे संत जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे थे।

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अक्टूबर में मोगा में छापेमारी के बाद लखबीर सिंह रोडे की संपत्ति जब्त कर ली थी। रोडे की भारत सरकार को कई मामलों में जरूरत थी। लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और पाकिस्तान से इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का संचालन कर रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments