Sunday, November 22, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: कान्वेंट स्कूल के 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Spread the News

जालंधर, 5 दिसंबर | जालंधर में स्कूल में लगे कूलर का पानी पीने से 12 बच्चे बीमार होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ये खबर नकोदर रोड पर स्थित एक कान्वेंट स्कूल की बताई जा रही है।

संगरूर के बाद अब जालंधर के नकोदर में स्थित एक कान्वेंट स्कूल से बच्चों की बिमार होने की घटना सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार स्कूल में लगे एक पानी के कूलर से पानी पीने के बाद स्कूल के लगभग 12 बच्चों की तबियत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए असप्ताल भर्ती करवा गया है।

बच्चों ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की कूलर में छिपकली और चूहे मरे हुए थे, दोपहर को बच्चों ने जैसे ही कूलर का पानी पीया तो उसके तुरन्त बाद बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।  जिसकी वजह से कईं बच्चे बिमार हुए हैं। वहीं बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूली प्रशासन घेरे में आ गया है तथा मामले की जांच शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments