Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

खडूर साहिब : BJP नेता के घर पर अज्ञातों ने चलाई गोलियां ; घटना से पहले सीसीटीवी की काटी तारें

Spread the News

तरनतारन/खडूर साहिब, 18 नवंबर | हलका खडूर साहिब के अधीन गांव भैल में भारतीय जनता पार्टी के जिला तरनतारन के कोर कमेटी सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह भैल के घर के बाहर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गईं। घर के गेट के ठीक सामने गोलियां चलाई गईं और गोलियां गेट पर लगीं।Svg%3E

जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने सबसे पहले घर में जाने वाली मुख्य बिजली सप्लाई के तार को काटकर बिजली बंद कर दी और इस घटना को अंजाम दिया, ताकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड न हो सके। इस मौके पर कुलवंत सिंह भील ने प्रशासन से मांग की कि इन लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments