Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: पंजाब के बड़े कारोबारी के बेटे को किया किडनैप, जांघ पर मारी गोली

Spread the News

लुधियाना, 18 नवंबर | मशहूर कारोबारी प्रेम सागर जैन के भतीजे संभव जैन का नूरवाला रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। किडनैपर्स ने उनकी कार में जानबूझकर टक्कर मारी, फिर जबरन उसमें घुस गए और विरोध करने पर उनकी जांघ में गोली मार दी। उन्होंने उनकी पत्नी सौम्या जैन से गहने और नकदी की मांग की और जगराओं पुल के पास आने को कहा।

सौम्या ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया, जिन्होंने इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने किडनैपर्स को ट्रैप लगाकर फसाने की कोशिश की लेकिन शातिर किडनैपरों ने बार-बार जगह बदली। मामला ज्यादा गर्म होने पर किडनैपरों ने संभव को जगराओं पुल के पास छोड़ दिया और उसकी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने दोषियों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की हैं, जबकि संभव की डी.एम.सी. में सर्जरी होगी। अस्पताल उसकी जांघ से गोली निकालेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments