भारतीयों द्वारा शुरू किया गया गदर आंदोलन आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैः रिज़वाना जालंधरी
नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के समूह सदस्यों ने पेश की श्रद्धांजली

गल्लां करनियां ढेर सुखल्लियां ने।
जिन्नां देश सेवा विच पैर पाइया
उन्नां लख मुसीबतां झल्लियां ने।
नई दिल्ली। गदर पार्टी के हीरो और आजादी की लड़ाई में शहीदे आजम भगत सिंह सहित क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत, देश की स्वतंत्रता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा की जयंती पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी,नदवी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि करतार सिंह सराभा की देश की सेवा के लिए लाखों मुसीबतें झेलने के लिए खुद को व युवाओं को तैयार रहने की बातें हमें हमेशा देश के प्रति सेवा भाव का जज़बा पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाती रहेगी।
इस अवसर पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की महिला विंग की चेयरपर्सन श्रीमती रिज़वाना जालंधरी ने मीडीया से बात चीत करते हुए जहां उन्होंने संस्था की ओर से उन्हें श्रद्धांजली पेश की वहीं उन्होने कहा कि भगत सिंह करतार सिंह की फोटो हमेशा अपने पास रखते थे। जब उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार किया था, तब उनकी जेब से सराभा की फोटो मिली थी। भगत सिंह ने अपनी मां को सराभा की फोटो दिखाते हुए कहा था कि यह मेरे हीरो हैं। भारत को आजाद करवाने और व्यापक परिवर्तन का लक्ष्य लेकर विदेशों में रह रहे भारतीयों द्वारा शुरू किया गया गदर आंदोलन आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।




