चंडीगढ़, 14 दिसंबर | कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने अकाली दल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अकाली दल को पंजाब में दोबारा सरकार बनाने की बात भूल जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “डायनासोर वापस आ सकते हैं, अकाली सरकार नहीं”।
बता दें कि सुखबीर बादल ने अकाली सरकार के दौरान 2015 में हुई ईशनिंदा की घटना और घटना के दोषियों को गिरफ्तार न कर पाने को लेकर सिख पंथ से माफी मांगी है।
उन्होंने वादा किया कि अगर दोबारा मौका मिला तो अकाली दल न केवल इस घटना के दोषियों को गिरफ्तार करेगा, बल्कि इस मुद्दे पर राजनेताओं को भी बेनकाब करेगा। इस पर जोड़ामाजरा ने यह तंज कसा।



