Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मनकीरत औलख के खिलाफ जालंधर के प्रोफेसर ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के लिए डीजीपी को भेजी शिकायत

Spread the News

जालंधर। गाने में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक मनकीरत औलख के खिलाफ कार्रवाई के लिए जालंधर के प्रोफेसर एमपी सिंह ने पंजाब के डीजीपी को शिकायत भेजी है।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक राज्य में गन कल्चर और ड्रग्स को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बाद भी सिंगर गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने रिलीज कर रहे हैं।

बीते कल मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का एक गाना रिलीज़ हुआ, जिसमें सिंगर हथियारों और ड्रग्स का प्रचार करते नज़र आ रहे हैं।

इसके बाद जालंधर के केमिस्ट्री के प्रोफेसर मनदीप सिंह ने पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के खिलाफ डीजीपी पंजाब को शिकायत मेल कर दी है। प्रोफेसर ने कहा कि मनकीरत का नया गाना हथियारों और ड्रग्स को बढ़ावा देता है, इसलिए गायक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments