Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : पी.ए.पी. कम्पलैक्स स्पोर्ट्स में विजेता घुड़सवारों को एम.एफ. फारूकी ने किया सम्मानित एवं भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद

Spread the News

जालंधर, 18 फरवरी। पी.ए.पी. कम्पलैक्स स्पोर्ट्स-कम-ट्रेनिंग ग्राउंड में चल रही है। घुड़सवारी चैम्पियनशिप टैंट पैगिंग 2024-2025 चल रही है। घुड़सवारी चैम्पियनशिप के इंवैट व्यक्तिगत नेजाबाजी और जोड़ी नेजाबाजी के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें बी.एस.एफ. टीम के आकाश ने अपने घोड़े प्रेम के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

असाम राइफल टीम के दिनेस जी. कालरेकर ने अपने घोड़े तेजस के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक और असम राइफल्स के संतोष कुमार दास ने अपने घोड़े सम्राट के साथ कांस्य पदक जीता। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस पंजाब और अध्यक्ष आयोजन समिति एम.एफ. फारूकी ने विजेता घुड़सवारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

आज के इवेंट व्यक्तिगत किर्च में 118 राइडर्स और 59 जोड़ी राइडर्स ने भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम कल घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही डी.आई.जी. पीएपी इंद्रबीर सिंह ने आज के रोचक मुकाबले के बारे में तकनीकी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments