Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : ठेकेदार के कारिंदे की शराब तस्करों ने की जमकर धुनाई

Spread the News

कपूरथला, 10 सिंतबर : शहर के सुंदर नगर एरिया में शनिवार देर रात शराब ठेकेदार के एक कारिंदे को शराब तस्करों ने बांधकर पीटा और गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की है। घायल कारिंदे राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जब ठेकेदार रिक्की वालिया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर भी सीधी गोली चलाई, जिससे वह बाल-बाल बचा।

शराब ठेकेदार रिक्की वालिया ने बताया कि लगभग रात साढ़े 9 बजे वह अमृतसर रोड के एक पेट्रोल पंप पर खड़े थे, तभी उसने अपने कारिंदे राहुल कुमार निवासी शेखूपुर को घर जाने के लिए कहा। घर जाते समय जब राहुल सुंदर नगर के पास पहुंचा तो चार शराब तस्करों ने उसको रोक लिया और उसके हाथ-पांव बांधकर उससे मारपीट की। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कारिंदे राहुल ने बताया कि उसके गले में रस्सी डाल गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई है।
थाना सिटी प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि घायल राहुल कुमार के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments