Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : Luxury Mobile World की दुकान में हुई लाखों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Spread the News

जालंधर। Dolphin Market में Luxury Mobile World की दुकान में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 12 लाख रुपए की चोरी हो गई।

बताया जा रहा है कि चोर इस दौरान महंगे फोन चोरी करके ले गए। पीड़ित दुकान मालिक विवेक ने बताया छत का दरवाजा तोड़कर चोर सीढ़ियों के रास्ते से अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक का कहना है कि चोरों ने उनके साथ अन्य दुकान की छतों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिससे साफ ज़ाहिर हो रहा है कि चोरों द्वारा पहले उनके साथ अन्य दुकान को निशाने बनाने की कोशिश की गई।

जब वह उस वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तो उक्त चोरों द्वारा उनकी दुकान को निशाना बनाया गया। इस दौरान दुकान मालिक ने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोरों ने कैमरे पर कपड़ा भी डाला। हालांकि फिर भी सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहे है। जिसमें एक चोरों ने अपना मुंह ढका हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments